| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

शिक्षक दिवस पर वैश्य समाज महिला संगठन ने किया शिक्षकों का सम्मान

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
 रामपुर
जिला रिपोर्टर यूसुफ 

रामपुर। शिक्षक समाज के निर्माण और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने वाले सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर वैश्य समाज महिला संगठन, रामपुर की ओर से व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के सम्मान में गरिमामयी समारोह आयोजित किया गया।


समारोह के दौरान विद्यालय की एकेडमिक कोऑर्डिनेटर डॉ. श्रेया गुप्ता, प्रधानाचार्या मैम क्वीनी एग्वियर फर्नाडिस एवं शिक्षिका शिप्रा अग्रवाल को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर तथा सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर संगठन की ओर से शिक्षकों के समर्पण, परिश्रम और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीती गुप्ता, जिला अध्यक्ष सीए अनुश्री अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल, वर्षा वासनेय, जिला उपाध्यक्ष प्रीती अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, करिश्मा गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा पुरुष विंग के जिला महामंत्री मनोज गुप्ता सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।


प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीती गुप्ता ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की शक्ति का सम्मान है।


वैश्य समाज महिला संगठन की ओर से कहा गया कि समाज शिक्षा, संस्कार और सेवा के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान करना संगठन के लिए गौरव और सौभाग्य का अवसर है।


अंत में वैश्य समाज महिला संगठन, रामपुर की ओर से सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

सादर
प्रीती गुप्ता
प्रदेश उपाध्यक्ष, वैश्य समाज उत्तर प्रदेश

सीए अनुश्री अग्रवाल
जिला अध्यक्ष, वैश्य समाज महिला संगठन, रामपुर


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज